Mixing Tips
Mixing शुरू करने से पहले जो गलतियाँ ट्रैक बर्बाद कर देती हैं
एक बात जो बहुत बाद में समझ आती है — mixing में वो ही ठीक हो सकता है जो रिकॉर्डिंग में थोड़ा गलत हो। जो बहुत गलत हो वो mixing में नहीं बचता।
clipping को ignore करना
रिकॉर्डिंग के दौरान input gain बहुत ज़्यादा रखने पर signal clip होता है। Digital clipping एक harsh distortion है जो mixing में किसी भी plugin से ठीक नहीं होती।
सब कुछ एक ही level पर record करना
हर instrument का dynamic range अलग होता है। सबको same level पर record करने की कोशिश करने से या तो कुछ बहुत quiet रहता है या बहुत loud — दोनों बाद में problematic होते हैं।
dry signal न रखना
रिकॉर्डिंग के वक्त reverb या delay add करके record करना एक ऐसी गलती है जिसे बाद में undo नहीं किया जा सकता। हमेशा dry signal record करो, effects बाद में add होते हैं।
Mixing के लिए अच्छी रिकॉर्डिंग की checklist
- Gain staging सही रखो — peaks -6dBFS के आसपास
- हर ट्रैक को label करो source के हिसाब से
- Headphone bleed से बचो isolation के ज़रिये